फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stayed together all day, at night the staff nurse was strangled with a scarf and killed

Lakhimpur Kheri News: दिनभर साथ रहे, रात में दुपट्टे से गला घोंटकर स्टाफ नर्स को था मारा

Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Stayed together all day, at night the staff nurse was strangled with a scarf and killed
पकड़ा गया आरोपी व बरामद कार। स्रोत : पुलिस - फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं
मितौली (खीरी)। छह साल से चला आ रहा रिश्ता शादी के बाद बदल गया। मुलाकातें कम हुईं तो रिश्तों में खटास आने लगी। फिर एक दिन दोनों मिले। दिनभर साथ घूमे और रात होते-होते वही मुलाकात मौत की आखिरी मुलाकात बन गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अतुल दीक्षित ने सीतापुर-कस्ता मार्ग पर पकरिया गांव के पास ज्योति का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे पानी भरी खंती में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अतुल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। ऑल्टो कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को खंती में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पहचान स्टाफ नर्स ज्योति शुक्ला के रूप में हुई। वह अटरिया स्थित हिंद अस्पताल में कार्यरत थीं। पति प्रमोद शुक्ला की तहरीर पर महोली, सीतापुर निवासी अतुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अतुल ने ज्योति को फोन कर महोली बुलाया था। दोनों दिनभर अतुल की ऑल्टो कार से घूमते रहे। देर रात वह ज्योति को लेकर पकरिया गांव के पास पहुंचा। सुनसान स्थान पर कार रोककर दुपट्टे से गला दबाने का आरोप है। इसके बाद शव खंती में फेंककर वह भाग गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। अतुल की भूमिका सामने आने पर उसकी तलाश शुरू की गई और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
शादी के बाद रिश्तों में आने लगी थी खटास
पुलिस के अनुसार, ज्योति और अतुल के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध था। ज्योति का मायका महोली क्षेत्र के भट्ठापुरवा में है। दोनों की पहले जान-पहचान थी और नजदीकियां बढ़ीं। बाद में ज्योति पति प्रमोद शुक्ला और दो बच्चों से अलग रहने लगीं और अटरिया स्थित हिंद अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी करने लगीं। करीब एक वर्ष पहले अतुल की दूसरी युवती से शादी हुई। उसका एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद वह ज्योति को पहले की तरह समय नहीं दे पा रहा था और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।

वर्जन
घटना के बाद पुलिस टीमें खुलासे में लग गई थीं। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने घटना के संबंध में खुलासा किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed