{"_id":"6ae22520f708f726b4088599","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-says-there-may-be-differences-in-opinion-but-dissent-should-also-be-respected-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- विचारों में मतभेद हो सकता है, मगर असहमति का भी सम्मान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- विचारों में मतभेद हो सकता है, मगर असहमति का भी सम्मान हो
Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के कबीरधाम आश्रम में संत असंग देव के 60वें अवतरण दिवस पर स्मृति भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र में असहमतियों का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कबीर के विचारों को सत्य, नैतिकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकता है। किसी मुद्दे पर सहमति तो किसी पर असहमति हो सकती है, लेकिन लोकतंत्र में असहमतियों का भी सम्मान होना आवश्यक है। वह बुधवार को कबीरधाम आश्रम में संत असंग देव के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्मृति भवन के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
ओम बिरला ने कहा कि कबीर का जीवन सत्य और नैतिकता का पाठ पढ़ाता है। जो कबीर के जीवन को पढ़ लेगा, वह कभी भटकेगा नहीं। कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से बताया कि व्यक्ति को सदैव आत्मचिंतन करना चाहिए। उनके आदर्श सिखाते हैं कि व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके कर्मों और समाज को दिए गए योगदान को याद किया जाता है। कबीर ने पाखंड और जातिवाद को तोड़कर, धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर लोकभाषा में विचारों की जो अभिव्यक्ति दी, वह सदैव अनुकरणीय रहेगी।
2047 तक गरीब कल्याण का कमल खिलता रहेगा : केशव मौर्य
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव सुन लें, 2047 तक गरीब कल्याण का कमल देश और प्रदेश में खिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत के विकसित राष्ट्र बनने पर पूरी दुनिया में कोई भूखा नहीं रहेगा।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनाई। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस से नहीं डरते थे। अब 2027 के चुनाव में विपक्षी दल फिर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होती तो रामलला की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।

जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद को दें प्राथमिकता : स्वतंत्र देव
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी को छोड़ देना, लेकिन योगी और मोदी को कभी नहीं छोड़ना। उन्होंने कहा कि आज लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और सुरक्षा मिली है। यह योगी और मोदी के शासन में ही संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जातिवाद और क्षेत्रवाद के बजाय राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दें। ऐसा नहीं किया तो श्रीनगर के चौक पर तिरंगा और माथे पर टीका नहीं रहेगा।
कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच पर सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी, गोला विधायक अमन गिरि, निघासन विधायक शशांक वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे।