फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body of retired sub-inspector found near home his son had beaten him at night in Lakhimpu Kheri

लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था; पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 10 Oct 2026 10:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में शनिवार सुबह सेवानिवृत्त दरोगा का शव घर के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी फुटेज में मानसिक मंदित पुत्र उन्हें पीटता दिखा। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
dead body of retired sub-inspector found near home his son had beaten him at night in Lakhimpu Kheri
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर एक चक्की के सामने मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन




गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा हरपाल सिंह (70 वर्ष) गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित अपने घर में मानसिक मंदित पुत्र मनोज कुमार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह हरपाल सिंह का शव घर से चंद कदमों की दूरी पर चक्की के सामने पड़ा मिला। चक्की मालिक राकेश कुमार गुप्ता सुबह बाहर निकले दरवाजे पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


हरपाल सिंह के मकान के पास में ही दरोगा के बड़े पुत्र रमेश कुमार सिंह का मकान बना हुआ है। जिसमें वह परिवार सहित रहते हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी सुबह हुई। रमेश सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई मानसिक मंदित है। पिता उन्हीं के साथ रहते थे। छोटा भाई अक्सर उनके साथ मारपीट किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि हरपाल सिंह के साथ मानसिक मंदित पुत्र मनोज कुमार ने रात में मारपीट की थी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में हरपाल सिंह से उनका पुत्र मारपीट करते दिख रहा है। 

Trending Videos

घर के अंदर ही मिला आरोपी पुत्र 
पुलिस जब पहुंची तो आरोपी पुत्र मनोज कुमार घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही मिला। काफी मुश्किल से दरवाजा खुलवाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

घर से बाहर जाते दिखे हरपाल सिंह 
पुलिस तहकीकात में सीसीटीवी कैमरे में दरोगा का पुत्र उनकी पिटाई करता दिख रहा है। जान बचाने के लिए वह घर से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। हरपाल सिंह पैरालाइज ग्रसित थे। जो छड़ी के सहारे चलते थे। 

वर्ष 2016 में सेवानिवृत हुए थे हरपाल सिंह 
बड़े पुत्र रमेश सिंह ने बताया कि पिता पुलिस विभाग में दरोगा थे। वर्ष 2016 में रिटायर हुए थे। हरपाल सिंह के तीन पुत्र रमेश सिंह, मनोज कुमार और गंगाराम हैं। गंगाराम इंजीनियर हैं और मुंबई में कार्यरत हैं।

सीओ गोला जितेंद्र परिहार ने बताया कि शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। हरपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा थे। सीसीटीवी फुटेज में उनका मानसिक मंदित पुत्र मारपीट करता दिख रहा है। प्रथम दृष्टया मारपीट ऐसी प्रतीत नहीं हो रही जिससे मृत्यु हो जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed