{"_id":"6abaab3bfee37e02120ef64e","slug":"kanpur-case-registered-against-two-including-congress-leader-for-threats-over-facebook-post-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फेसबुक पोस्ट हटाने के लिए धमकाया, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फेसबुक पोस्ट हटाने के लिए धमकाया, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस
Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर की गई पोस्ट हटाने को लेकर व्यापारी और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच विवाद पुलिस तक पहुंच गया। सुजातगंज निवासी व्यापारी मेराज सिद्दीकी की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि बेगमपुरवा में उसे घेरकर फेसबुक पोस्ट न हटाने पर धमकाया गया।
विज्ञापन
बाद में पीटा गया। व्यापारी मेराज ने पुलिस को बताया कि घटना 25 सितंबर की है। वह बेगमपुरवा स्थित रिजवान मटेरियल की दुकान गए थे। वहीं, पर कांग्रेस नेता अब्दुल माबूद ने धमकाया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह वहां से बाबूपुरवा थाने पहुंचे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन