फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident on Chakarpur Mandi flyover factory worker died after being hit by truck driver absconding

कानपुर: चकरपुर मंडी फ्लाईओवर पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत, चालक फरार

Tue, 29 Sep 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित चकरपुर मंडी फ्लाईओवर पर ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Accident on Chakarpur Mandi flyover factory worker died after being hit by truck driver absconding
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सचेंडी के चकरपुर मंडी फ्लाईओवर पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी ऋषभ दुबे (27) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ट्रक और चालक की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के नानकारी निवासी सुनील दुबे का बेटा ऋषभ सचेंडी स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। चकरपुर मंडी फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी
टक्कर से ऋषभ उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो पत्नी प्रीति समेत परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed