फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident violent collision between truck and  pickup truck two dead and seven injured

फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसा, ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत और सात घायल, कानपुर रेफर

Wed, 28 Oct 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे एक तेज रफ्तार पिकअप की गलत दिशा में आने के कारण सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur Accident violent collision between truck and  pickup truck two dead and seven injured
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से 100 मीटर दूर ट्रक और पिकअप की बुधवार भोर करीब 4:45 पर सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हुए। कई की हालत गंभीर बनी है। वहीं, मौके से ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पुलिस के मुताबिक हादसा पिकअप के गलत दिशा में होने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज के बेलदरइया मोहल्ला निवासी गुलाब सिंह उर्फ कल्लू (53), शनि (32) लकड़ी काटने की ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करते थे। इनके साथ मोहल्ले का अजय सिंह, श्याम सिंह, नंदन, रामआसरे, पिंकू, राजेंद्र भी लकड़ी कटाई का काम करते हैं। सभी लोग मोहल्ले का पिकअप चालक नरेंद्र के साथ घरों से भोर करीब चार बजे निकले।

विज्ञापन
Trending Videos

टक्कर से लोडर के पचखच्चे उड़ गए
इन्हें भिटौरा गांव की ओर जाना था। चाय पीने के लिए लखनऊ बाईपास चौराहा पहुंचे। चाय पीने के बाद उल्टी दिशा से भिटौरा बाईपास जाने लगे। एआरटीओ कार्यालय से 100 मीटर दूर प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में लोडर के पचखच्चे उड़ गए। सीसी टीम प्रभारी आकाश कुमार व आबूनगर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पहुंचे।

विज्ञापन

कानपुर हैलट रेफर किया गया
एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गुलाब सिंह और शनि को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक, राजेंद्र, पिंकू, श्याम सिंह को कानपुर हैलट रेफर किया गया। बाकी चार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी  गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed