फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers ended their hunger strike following the MLA's assurance.

Jhansi News: विधायक के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया अनशन

Sun, 01 Nov 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers ended their hunger strike following the MLA's assurance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। नरसिंह मंदिर सिमरधा में ऋषि विश्वामित्र एफपीओ के बैनर तले किसान सत्याग्रह चल रहा था। विद्युत आपूर्ति के स्थायी समाधान के लिए यह अनशन छठवें दिन समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को मिठाई खिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
विधायक ने सिमरधा में बिजली घर बनवाने की घोषणा की। इस आश्वासन पर किसानों ने क्रमिक अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, किसानों ने कहा कि बिजली घर न बनने तक वे पत्राचार से लड़ाई जारी रखेंगे। किसानों ने बताया कि पलेवा के समय बिजली नहीं मिलती, यह समस्या हर वर्ष आती है। विधायक ने सुचारु विद्युत आपूर्ति और स्थायी समाधान के लिए सरकार से मांग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एफपीओ संचालक प्रहलाद राजपूत, अजीत कुमार लोधी, मदन राजपूत, झुंडनलाल वर्मा, सुबराती खान, निर्भय राजपूत, लल्ला राजपूत, महिपाल राजपूत निमगहना, संजय शर्मा, शंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed