फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students will learn the tricks of better management amid the challenges of the market

Jaunpur News: बाजार की चुनौतियों के बीच बेहतर प्रबंधन के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 28 Oct 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Students will learn the tricks of better management amid the challenges of the market
मल्हनी।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को व्यवसाय प्रबंधन उद्देश्य एवं चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया गया। प्रबंध अध्ययन संकाय स्थित व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित संगोष्ठी में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सीपी गूजर ने कारोबार से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन से लेकर विपणन और मानव संसाधन तक, हर क्षेत्र में दक्षता हासिल करना जरूरी है। उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल और निर्णय लेने की क्षमता व्यवसाय को प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखने में मदद करती है। प्रो. गूजर ने कम लागत और कम समय में बेहतर परिणाम हासिल करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। देसी और विदेशी ब्रांडों के उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि उत्पादों की बाजार में पहचान बनाने, खर्च नियंत्रित करने और व्यावसायिक लाभ बढ़ाने में प्रबंधन की क्या भूमिका होती है। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. मानस पांडेय ने भी विषय से जुड़े पहलुओं पर विचार रखे। विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह ने बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने और कारोबारी चुनौतियों को कम करने के उपाय बताए। इस दौरान डॉ. राकेश उपाध्याय, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. निशा पांडेय और डॉ. सुशील सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed