{"_id":"6ab95aff925bac0ad308d2e3","slug":"impact-of-raisi-block-yognagari-rishikesh-express-14229-cancelled-passengers-inconvenienced-hardoi-news-c-213-1-hra1025-157438-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसी ब्लॉक का असर : 14,229 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसी ब्लॉक का असर : 14,229 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान
विज्ञापन
हरदोई। रायसी स्टेशन पर लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए चल रहे रेल ब्लॉक का असर रविवार को हरदोई से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली 14229 एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से पहले आरक्षण कराकर यात्रा की तैयारी कर चुके यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों या निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे पहुंचने और 6:34 बजे रवाना होने का है। वहीं रायसी ब्लॉक के कारण 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का भी रविवार को मार्ग परिवर्तित किया गया। ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय मुरादाबाद-हापुड़-मेरठ-सहारनपुर होकर चली। इसका हरदोई स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 7:45 बजे पहुंचने और 7:47 बजे रवाना होने का है।
मार्ग परिवर्तन से हरदोई के यात्रियों की परेशानी इसलिए बढ़ी क्योंकि ट्रेन के संचालन में बदलाव से हरदोई से आगे रुड़की, मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक ट्रेन या अन्य साधन तलाशने पड़े। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेन के नए मार्ग और हरदोई में इसके संचालन की स्थिति जानने के लिए स्टेशन पर पूछताछ करनी पड़ी।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से रायसी में लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए 26 से 29 सितंबर तक ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन का सीधा असर यात्रियों की यात्रा योजना पर पड़ रहा है। वापसी में 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। इससे सोमवार को हरदोई से प्रयागराज की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।