फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP supporters set off for Delhi in a convoy of vehicles

Hapur News: वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए सपा समर्थक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP supporters set off for Delhi in a convoy of vehicles
हापुड़ से दिल्ली के लिए रवाना होते सपा कार्यकर्ता। स्रोत: सपा - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
धौलाना। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए सपा प्रदेश सचिव प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों का काफिला दिल्ली रवाना हुआ। समर्थकों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ’ के नारों के साथ महारैली में भागीदारी की।
विज्ञापन

प्रताप सिंह चौहान ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है।
विज्ञापन


महारैली के पोस्टर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ मिशन-2027 को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, महारैली के बहाने प्रताप सिंह चौहान क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने में जुटे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को सपा की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महारैली के लिए दिग्विजय सिसौदिया ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

धौलाना। दिल्ली में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सपा नेता दिग्विजय सिसौदिया ने देहरा, खिचरा, पिपलैड़ा, लालपुर और समाना सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। वरिष्ठ नेता गफ्फार चौधरी ने भी लोगों से महारैली में भागीदारी की अपील की। वहीं, धौलाना विधानसभा क्षेत्र स्थित सपा कैंप कार्यालय पर प्रदेश सचिव प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को रैली से जोडऩे की रणनीति बनाई गई। इस दौरान आकाश सिसौदिया, शक्ति राणा, जाकिर हुसैन, नावेद ठेकेदार, गोपाल, सद्दाम, नवीन, प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed