{"_id":"6ae8cf026ef96369ec001725","slug":"canter-truck-loaded-with-medicines-falls-into-an-eight-foot-deep-pit-driver-injured-hapur-news-c-306-1-gha1001-124605-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दवाइयों से भरा कैंटर आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दवाइयों से भरा कैंटर आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर महमाई मार्ग पर रविवार रात करीब नौ बजे दवाइयों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। हालांकि कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें लदे दवाइयों के कई कार्टून भी खराब हो गए।
नगर के चटाई वाले मोहल्ले के निवासी अरविंद कुमार बताया कि कैंटर गढ़ से लखनऊ की ओर जा रहा था। कैंटर जैसे ही मीरा रेती से अल्लाबख्शपुर महमाई मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। ट्रक के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क से कोई दूसरा वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में कैंटर को गड्ढे से बाहर निकालने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया, घायल मामूली रूप से घायल हुआ है।