{"_id":"6ae6328d899a7c74590413ca","slug":"power-remained-out-for-as-long-as-48-hours-in-some-places-and-for-19-hours-in-others-gonda-news-c-100-1-gon1003-169069-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 48 तो कहीं 19 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 48 तो कहीं 19 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बारिश में टूटा तार व लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
गोंडा। तेज हवा-बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने व तकनीकी खराबी से कई उपकेंद्रों के फीडर ब्रेकडाउन हो गए। मेहनौन में 48 घंटे तो कई अन्य इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे पांच लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
बेलसर उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े बरसेड़ी और मुजेड़ वार्ड में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से पूरी रात आपूर्ति ठप रही। उमरी बेगमगंज फीडर के सेमरी कला समेत कई मजरों के साथ ही मगुरा, दुर्गागंज और डेहरास फीडरों की आपूर्ति भी ठप रही। मंगुरा बाजार निवासी कन्हैया गुप्त ने बताया कि बिजली न मिलने से बैटरी रिक्शा चार्ज नहीं हो सका। अवर अभियंता आमोद कुमार ने बताया कि लाइनों पर गिरे पेड़ हटवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
तरबगंज उपकेंद्र से जुड़े आजाद नगर कस्बे में भी पूरी रात बिजली नहीं आई। शनिवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय निवासी अजय तिवारी ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल बंद हो गया और इन्वर्टर भी जवाब दे गया।
विज्ञापन
परसपुर उपकेंद्र के त्योरासी, पसका, बेगमगंज और चरौसी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। लोहंगपुर के पूरे पंडित निवासी अवशेष गुप्ता और प्योली के पूरे बिलंद निवासी दिनेश ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से परेशानी हुई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। जेई विद्यासागर ने बताया कि फाॅल्ट ठीक कर बिजली चालू करा दी गई।
इटियाथोक उपकेंद्र के ईस्ट, साउथ और पेट्रोल पंप फीडरों में खराबी से रातभर बिजली की आवाजाही लगी रही। लक्ष्मणपुर लालनगर निवासी रामदास यादव ने बताया कि उनके यहां बिजली नहीं आई। पारासराय के आशीष पांडेय के अनुसार शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई। जेई अंकुर सिंह ने बताया कि बारिश से बाधित आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
नवाबगंज उपकेंद्र के वजीरगंज द्वितीय, ईस्ट, टाउन प्रथम और टाउन द्वितीय फीडर ब्रेकडाउन होने से पूरी रात बिजली बंद रही। एसडीओ प्रवीण प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सभी फीडरों के फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
कटरा बाजार में शनिवार भोर से बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। रामजी, मनोज कुमार, प्रियांशु और परवेज ने बताया कि बिजली न होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जेई राकेश पाल ने बताया कि करनैलगंज क्रॉसिंग के पास 33 केवी लाइन में खराबी आई थी। इसे ठीक करने के बाद उपकेंद्र का बॉक्स भी ब्लास्ट हो गया। दूसरी खराबी दूर करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई।
मेहनौन कस्बे में बुधवार रात से ठप आपूर्ति शुक्रवार रात 11:30 बजे बहाल हो सकी। धानेपुर में शुक्रवार दोपहर तीन बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 11:30 बजे लौटी। स्थानीय निवासी अयोध्या जायसवाल और बंटी ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न मिलने से परेशानी हुई। मेहनौन के जेई अवनीश पांडेय ने बताया कि भूमिगत लाइन की जांच के बाद फाॅल्ट का पता चला। धानेपुर के जेई वीरसेन ने बताया कि खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।