फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After nine months, an FIR was lodged against nine people on the orders of the court.

Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर नौ महीने बाद नौ लोगों पर प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
After nine months, an FIR was lodged against nine people on the orders of the court.
बिरनो। घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और आभूषण व नकदी लूटने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर करीब नौ महीने बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। भवरहा गांव निवासी प्रेमचंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 दिसंबर 2025 की शाम उसके चचेरे भाई अभिषेक बच्चन के साथ मंदीप, अभय, राधेश्याम, सोराजी, बृजेश, शर्मा, प्रदीप, कृष्णा उर्फ शेरू और बीरू ने लाठी-डंडे से मारपीट की। डायल 112 की टीम ने घायल अभिषेक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के अगले दिन सुबह करीब छह बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे और रॉड लेकर प्रेमचंद्र के मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए प्रेमचंद्र पर लाठी-डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद मकान में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र के मुताबिक, लोगों के जुटने पर आरोपी कमरे में रखे बक्से से करीब एक लाख रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये नकदी लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने उसे सीएचसी बिरनो पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह 23 दिसंबर को थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। छह जनवरी को एसपी डॉ. ईरज राजा को भी शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शनिवार देर शाम सभी नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed