फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of girl nursing student found on railway track in Firozabad

रेलवे ट्रैक मिली नर्सिंग छात्रा की लाश: सीसीटीवी में हॉस्टल की दीवार फांदते दिखी, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 28 Oct 2026 09:34 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में नर्सिंग छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of girl nursing student found on railway track in Firozabad
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

फिरोजाबाद के मटसैना थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा रात के वक्त अकेले बाउंड्रीवॉल फांदकर रेलवे ट्रैक की तरफ जाती हुई नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पुरुष मित्र से अनबन और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन


मृतका जनपद मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और मटसैना स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर जीएनएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल के कमरे में उसके साथ अन्य सहपाठिनें भी रहती थीं। बुधवार सुबह जब साथी छात्राओं को नाश्ते के समय छात्रा कमरे में नहीं दिखाई दी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। कॉलेज प्रशासन में भी खलबली मच गई। सुबह करीब 10 बजे तक तलाश करने के बावजूद जब उसका सुराग नहीं लगा, तो इसी दौरान सूचना मिली कि मटसैना क्षेत्र में मोढ़ा कनैटा स्थित रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला है, जिसे पुलिस ने शिनाख्त न होने पर मोर्चरी भेज दिया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कपड़ों से हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन और छात्राएं थाने पहुंचीं तथा कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए और उन्होंने आत्महत्या की घटना मानने से मना करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जब कॉलेज और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो फुटेज में छात्रा रात एक बजे के बाद अपने कमरे से बाहर निकलती और हॉस्टल की बाउंड्रीवॉल फांदकर रेलवे ट्रैक की ओर जाती हुई दिखाई दी। हॉस्टल से रेलवे ट्रैक की दूरी महज 300 मीटर है। देर रात तक इस मामले में पोस्टमार्टम प्रक्रिया नहीं हो सकी। पुलिस-परिजनों के बीच जिरह का दौर चलता रहा। परिजन आत्महत्या की बात मानने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस की जांच में शिकोहाबाद के युवक से दोस्ती की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका की शिकोहाबाद के एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी। पुलिस के मुताबिक, युवक व युवती के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी और तीन दिन पहले युवक ने उसे ब्लॉक कर दिया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इसी बात से आहत होकर यह कदम उठाया गया, या इसके पीछे अन्य कोई कारण था।

 
विज्ञापन

साथी छात्राओं के मुताबिक सामान्य था व्यवहार, किसी भी समस्या का नहीं किया था जिक्र
पुलिस ने मृतका के साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं से गहन पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात तक उसका व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। उसने किसी भी तरह की मानसिक या अन्य परेशानी का जिक्र अपनी सहपाठियों से नहीं किया था।

छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजन कुछ गंभीर आशंकाएं जता रहे हैं, जिसके लिहाज से पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी में छात्रा अकेले जाते हुए कैद हुई है। पुलिस हर बिंदु पर निष्पक्ष जांच कर रही है। -तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed