फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Softer gold and silver prices boost buying; surge in bookings

Fatehpur News: सोने-चांदी के दामों में नरमी से बढ़ी खरीदारी, बुकिंग में उछाल

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Softer gold and silver prices boost buying; surge in bookings
फोटो-10-शहर के चौक बाजार ​स्थित ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
फतेहपुर। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस शुक्रवार को है। ऐसे में ग्राहक अपनी पसंद और लेटेस्ट डिजाइन के आभूषणों की बुकिंग कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने भी ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। त्योहार पर शुभ खरीदारी के लिए लोग अभी से पसंदीदा जेवर बुक करा रहे हैं। वहीं, सहालग को देखते हुए भी आभूषणों की बुकिंग में तेजी आई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। इस बार सीधे खरीदारी के साथ बुकिंग का रुझान भी अच्छा है। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन के जेवर तय कराकर अग्रिम रकम जमा कर रहे हैं, ताकि धनतेरस पर आभूषण घर ले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी अखिल रस्तोगी ने बताया कि पिछले पांच दिनों में सोने के दाम में करीब छह हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उनके यहां 15 दिन की बुकिंग की जा रही है। ग्राहक करीब 65 प्रतिशत रकम जमा कर धनतेरस पर आभूषण उठाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लेटेस्ट डिजाइन के आभूषणों को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह है।




हॉलमार्क देखकर ही खरीदें आभूषण
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री एवं फतेहपुर सराफा एसोसिएशन के संरक्षक आनंद स्वरूप रस्तोगी ने बताया कि ग्राहकों को ज्वैलरी खरीदते समय उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत, 22 कैरेट में 91.6 प्रतिशत और 24 कैरेट में 99.51 प्रतिशत सोना होता है। 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनते, इससे सिक्के तैयार किए जाते हैं। ज्वैलरी खरीदते समय हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। इसमें दिए गए एचयूआईडी नंबर के माध्यम से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच आसानी से कर सकते हैं।

फोटो-10-शहर के चौक बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-10-शहर के चौक बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed