फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Aruna became the district president of the women's cell

Fatehpur News: अरुणा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

Sun, 27 Sep 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aruna became the district president of the women's cell
फोटो-16-नउवाबाग ​स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रमाणपत्र दिखाते कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर। शहर के नउवाबाग स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने 117 पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपे। कार्यकारिणी में जयंत श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार श्रीवास्तव को महासचिव और दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ में अरुणा श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, वर्षा श्रीवास्तव महासचिव और ज्योत्सना श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनीं। सभी पदाधिकारियों को दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई। डॉ. अनुराग ने बताया कि हर माह प्रथम रविवार को चित्रगुप्त मंदिर में पूजा आयोजित होगी। सेना में लेफ्टिनेंट नयन श्रीवास्तव और पुलिस सेवा में एएसआई सोनल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरजाशंकर, डॉ. एसके सक्सेना, जगदीश प्रसाद, सुधीर कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-16-नउवाबाग स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रमाणपत्र दिखाते कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत: स्वयं

फोटो-16-नउवाबाग स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रमाणपत्र दिखाते कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed