फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR against woman who made video against police go viral

Etah News: पुलिस के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाली महिला पर प्राथमिकी

Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR against woman who made video against police go viral
जलेसर। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करना एक महिला को भारी पड़ गया। जलेसर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुष्पा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया। मामले की विवेचना निरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पुष्पा देवी मूल रूप से गांव पिलखुन की रहने वाली हैं और वर्तमान में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव इकबालपुर में रहती हैं। आरोप है कि 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल किया। इसमें जलेसर थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस पर आरोप लगाने के साथ कार्यप्रणाली का विरोध किया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि वीडियो में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय पाल राठौर और हल्का नंबर तीन के प्रभारी रामवीर सिंह पर भी आरोप लगाए गए हैं। वर्तमान प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों के प्रेस नोट वाले फोटो लगाकर टिप्पणी की गई। आरोप है कि वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ धमकी भी दी गई और पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना निरीक्षक रंजीत सिंह को दी गई है। इस प्रकार से पुलिस की छवि को धूमिल करने व लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed