{"_id":"6ae63d81bc96939f1601f357","slug":"pet-third-phase-of-examination-to-be-held-today-across-19-centres-deoria-news-c-208-1-deo1009-195664-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : 19 केंद्रों पर आज तीसरे चरण होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : 19 केंद्रों पर आज तीसरे चरण होगी परीक्षा
Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का आयोजन एक नवंबर को 19 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सजग है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था में नियमों का पालने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। एक नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 8400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह एक दिन में कुल 16,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पहली पाली में सुबह 8 से 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर एक से 2:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र और पाली की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेशपत्र के साथ निर्धारित पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। केंद्रों पर हेल्पडेस्क और क्लॉक रूम की व्यवस्था भी की गई है।
गौरतलब है कि जिले में 25 और 30 अक्तूबर के बाद एक नवंबर को तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होगी। तीन दिनों में दो-दो पालियों में कुल छह सत्रों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।