{"_id":"6ae78c2e54a31ae27701ddf4","slug":"repair-work-on-ugrasen-setu-gains-momentum-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-195739-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में आई तेजी
Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बरहज। उग्रसेन सेतु पर आवागमन बहाल कराने के लिए मरम्मत कार्य में तेजी आ गई है। क्षतिग्रस्त हिस्से की तोड़ाई पूरी होने के बाद रविवार को वर्किंग प्लेटफॉर्म तैयार किया गया। इसके चलते पुल से दोपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों को छोड़ अन्य वाहनों का आवागमन बंद है। इससे स्कूली छात्रों, मरीजों और अन्य राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
राप्ती नदी पर बने इस पुल से अयोध्या, जनकपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बिहार सहित कई स्थानों के लिए आवागमन होता है। पुल चौथी बार क्षतिग्रस्त होने से नदी पार के गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मदन मिश्र, शंभू शरण सिंह, राधारमण और निशेष पांडेय ने बताया कि छात्रों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
उधर, वैकल्पिक कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर भी चौड़ीकरण कार्य के चलते आवागमन मुश्किल है। करीब 17 किलोमीटर सड़क पर कहीं गिट्टी बिछाई जा रही है तो कहीं खुदाई चल रही है। रुद्रपुर के पिड़रा घाट पुल का एप्रोच भी क्षतिग्रस्त है। पीडी नुसरतउल्लाह खान ने बताया कि शटरिंग और ढलाई का कार्य पूरा कर 10-15 दिन में आवागमन शुरू कराने का प्रयास है।