{"_id":"6ae658e9eaa71dd41f0ecb82","slug":"the-widening-of-the-modh-sarpatah-road-will-cost-150-million-approval-received-chandauli-news-c-191-1-gyn1003-150813-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 15 करोड़ से मोढ़-सरपतहां मार्ग का होगा चौड़ीकरण, मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 15 करोड़ से मोढ़-सरपतहां मार्ग का होगा चौड़ीकरण, मंजूरी मिली
विज्ञापन
मोढ़ बाजार से सरपतहां स्थित जिला मुख्यालय तक जाने वाले मार्ग का 15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क निधि से कार्ययोजना तैयार की गई है। सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किलोमीटर सड़कों का जाल फैला है। इन सड़कों की देखरेख लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), जिला पंचायत, नगर निकाय और मंडी समिति की ओर से की जाती है।
निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग नोडल विभाग है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव के कारण कई मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 12 किलोमीटर लंबे मोढ़-सरपतहां मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चौड़ीकरण से 50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन,संदीप सरोज ने बताया कि मोढ़-सरपतहां मार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के तहत 15 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।