फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meerut College and RG PG College won the chess titles.

Bulandshahar News: शतरंज में मेरठ कॉलेज और आरजीपीजी कॉलेज ने जीता खिताब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut College and RG PG College won the chess titles.
गुलावठी के डीएन डिग्री कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता के  विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: 
गुलावठी। नगर के डीएन डिग्री कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में आरजीपीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में मेरठ कॉलेज की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कॉलेज के शिक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी अंतर महाविद्यालय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। समापन समारोह में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed