फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2407 candidates appeared for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination.

Bulandshahar News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 2407 परीक्षार्थी हुए शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
2407 candidates appeared for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination.
अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा देकर लौटत
बुलंदशहर/सिकंदराबाद देहात/अनूपशहर। जिले में रविवार को छह केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3849 विद्यार्थियों के सापेक्ष 2407 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि 1442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा और अधिकांश सवाल पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया। इसके लिए अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई, श्याम सिंह इंटर कॉलेज बिलसूरी और सीएल इंटर कॉलेज चोला बंचावली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान प्रवेश को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की जांच और तलाशी के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को योजना के तहत कक्षा नौ से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सभी छह केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी को बिना प्रवेश पत्र और जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले छात्र-छात्राएं
पेपर 180 अंक का रहा। पेपर न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा आसान रहा। कुछ प्रश्नों को समझने में देर लगी लेकिन उनको हल भी किया। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा में ''दिन और रात किस दिन बराबर होते हैं?'' सरीखे सवाल शामिल रहे - आदित्य भारद्वाज।
--
पेपर में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषयों से जुड़े सवाल आए। पेपर में झूले में झूलते बच्चों की गति कैसी होती है? तड़ित चालक किससे बनाया जाता है? व एक रुपये के नोट पर कौन हस्ताक्षर करता है? जैसे सवाल शामिल रहे। - नव्या सिंह।
--
पेपर में पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में गैस का उपयोग करते हैं, लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है जैसे सवाल शामिल रहे। इनके उत्तर देने में देर नहीं लगी। कई रोचक और तार्किक के अलावा आकृति से संबंधित सवाल भी पूछे गए। - निशा।

पहला पेपर सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षा और दूसरा पेपर शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा का रहा।। पेपर में भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है? और कौन सा अक्षर उन कलाकारों को दर्शाता है जो न तो डॉक्टर है , न वैज्ञानिक है और न ही नृतक? सरीखे सवाल शामिल रहे। - दीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed