फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mason and laborer killed after being hit by a roadways bus in budaun

बदायूं में हादसा: रोडवेज बस से बाइक को लगी टक्कर, राजमिस्री और मजदूर की मौत

Tue, 22 Sep 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज इलाके में सोमवार रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। दोनों काम के बाद अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Mason and laborer killed after being hit by a roadways bus in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में सोमवार रात काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे राजमिस्त्री और मजदूर को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री ने बरेली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन



 
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी राजेश (40 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करते थे। उन्होंने गांव के बद्री प्रसाद (40 वर्ष) को मजदूरी के लिए अपने साथ लिया था। सोमवार की रात दोनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबट गांव में एक मकान पर निर्माण कार्य करने गए थे। काम खत्म करने के बाद शाम को दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  वजीरगंज-बदायूं मार्ग पर यूपी-24 होटल के पास सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे बैठे राजेश का पैर बुरी तरह से फट गया। एड़ी से कुछ ऊपर पैर कुचल गया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से राजेश को सीएचसी पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजन बरेली में हायर सेंटर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई। 

शरीर से खून ज्यादा बहने की वजह से मौत बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मंगलवार सुबह से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर जमे हैं। दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed