{"_id":"6ab2d7253ed78916860b5f9a","slug":"son-of-bjp-mla-from-kathua-goes-missing-from-outside-his-home-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाण-पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाण-पंजाब
Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार वह 12वीं में पढ़ता है। परिजन व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है। देर रात तक विधायक की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन
राज्य पुलिस मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कठुआ जिले के एक भाजपा विधायक का बेटा मंगलवार शाम अचानक घर के बाहर से लापता हो गया। पुलिस के अनुसार वह 12वीं में पढ़ता है। परिजन व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है। देर रात तक विधायक की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। अभी वह विधानसभा के शरदकालीन सत्र में हिस्सा लेने श्रीनगर गए हैं। बेटे के लापता होने की खबर पाकर लौट रहे हैं। उनके कठुआ पहुंचने पर गुमशुदगी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में कुल छह विधायक हैं, जिनमें एक निर्दलीय व पांच भाजपा के हैं। पुलिस अपने स्तर पर विधायक के बेटे की तलाश में जुटी है। परिजन के अनुसार वह घर से रोजाना की तरह खेलने के लिए बाहर निकला था और फिर देर रात तक वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि विधायक पुत्र की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक के पुत्र की तलाश में पुलिस टीमों को पंजाब व हरियाणा भी भेजा गया है।
विज्ञापन