फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   100 progressive farmers depart for Jabalpur to learn millet cultivation techniques.

Bhadohi News: 100 प्रगतिशील किसान जबलपुर रवाना, सीखेंगे मोटे अनाज की खेती के तरीके

Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
100 progressive farmers depart for Jabalpur to learn millet cultivation techniques.
ज्ञानपुर। खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 100 प्रगतिशील किसानों का दल शुक्रवार को मोटे अनाज की खेती की बारीकियां समझने के लिए जबलपुर रवाना हुआ। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने विकास भवन से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी किसान पांच दिनों तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर खेती के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश और जिला कृषि अधिकारी इरम ने बताया कि सभी किसान जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बाजरा, कोदो, रागी, सांवा, ज्वार आदि की खेती के नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्राप्त करेंगे। सीडीओ ने बताया कि श्री अन्न के उत्पादन से स्वास्थ्य अच्छा होगा और रासायनिक उर्वरक का प्रयोग भी कम होगा। इस मौके पर राजेश कुमार, एके चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed