{"_id":"6ab2ad77f69cf6cc5e0518a6","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-from-a-tree-girlfriend-father-and-brother-accused-of-murder-in-bareilly-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप
Tue, 22 Sep 2026 10:06 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:06 PM IST
सार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुरारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में मंगलवार को चकरोड किनारे खेत में मुरारी नाम के युवक (22 वर्ष) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके भाई मदनपाल ने प्रेम-प्रसंग से नाराज युवती के पिता व भाई पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मदनपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटे भाई मुरारी का शव पास में पेड़ से लटका मिला। इसके बाद आई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मदनपाल ने आरोप लगाया कि मुरारी का एक युवती से कई दिनों से प्रेम-प्रसंग था।
विज्ञापन
दो दिन पहले युवती घर से लापता हो गई थी, जिसे परिवार के लोगों ने तलाश लिया था। इससे नाराज युवती के पिता और भाई मुरारी से रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब हत्या कर दी।
विज्ञापन
नामकरण संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं
घर में मंगलवार को मदनपाल के बेटे का नामकरण संस्कार होना था। घर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं लेकिन मुरारी की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। पिता रामदास, मां रामप्यारी और सभी भाई गमगीन थे। मुरारी आठ भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मुरारी की मां की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।