फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Jeevan Mission water tank collapses into Kichha River in Bareilly

बरेली: पानी में बह गई 3.97 करोड़ की परियोजना, जल जीवन मिशन की टंकी किच्छा नदी में समाई; देखें वीडियो

Tue, 08 Sep 2026 08:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 08:22 AM IST
सार

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में 3.97 करोड़ की परियोजना पानी में बह गई। किच्छा नदी की कटान से जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी नदी में समा गई। हालांकि कीमती सामान पहले ही सुरक्षित हटा लिया गया था। टंकी का ढांचा ढह गया। 

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission water tank collapses into Kichha River in Bareilly
निर्माणाधीन पानी की टंकी नदी में समाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ विकास खंड क्षेत्र के गांव बैरमनगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। यह टंकी जल जीवन मिशन के तहत करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। पिछले बृहस्पतिवार को नदी ने टंकी की चहारदीवारी को अपने आगोश में ले लिया था।  

विज्ञापन




नदी के लगातार बढ़ते कटान से लाखों रुपये की लागत से तैयार की जा रही परियोजना किच्छा नदी ने दफन कर दी।  यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो टंकी का शेष बचा कमरा भी नदी में समा जाएगा। हालांकि कटान की सूचना पर जल जीवन मिशन के विभागीय जिम्मेदारों ने तत्परता दिखाई और परियोजना स्थल पर लगाए गए जनरेटर, सौर ऊर्जा पैनल, पंप, डोमर, स्काडा सिस्टम सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों को सुरक्षित स्टोर में भिजवा दिया था। इससे परियोजना में लगाए गए महंगे उपकरणों को नदी में बहने से बचा लिया गया। 

विज्ञापन

Jal Jeevan Mission water tank collapses into Kichha River in Bareilly
नदी में गिरा टंकी का मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निर्माण स्थल के चयन पर उठाए सवाल 
ग्रामीण राधेश्याम कश्यप, जलील अहमद, लालता प्रसाद, उमेश गुप्ता आदि ने टंकी के निर्माण स्थल के चयन पर सवाल उठाया। बताया कि टंकी का निर्माण जब शुरू हुआ था, तब किच्छा नदी की दूरी महज सौ सवा सौ मीटर थी। इसके बावजूद आज नदी की कटान के कारण करोड़ों रुपये की धनराशि पर पानी फिर गया। 

कहा कि पहले ही सोच समझ कर टंकी की सही जगह चयनित की जाती तो नुकसान से बचा जा सकता था। गांव में पर्याप्त जगह थी लेकिन लापरवाही के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और पानी की टंकी मंगलवार सुबह किच्छा नदी में समा गई। परिसर में बने कमरे पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed