फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight-month pregnant woman hanged herself to death after a dispute with her husband in Bareilly

बरेली: आठ माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान, पति से विवाद के बाद उठाया कदम

Mon, 21 Sep 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

बरेली के भमोरा इलाके में आठ माह की गर्भवती का शव फंदे से लटका मिला। उसका पति से विवाद हुआ था। पति के मुताबिक विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
Eight-month pregnant woman hanged herself to death after a dispute with her husband in Bareilly
नीलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर लहर बल्लिया गांव में रविवार रात 24 वर्षीय विवाहिता नीलम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट के बाद उसे कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पति के मुताबिक नीलम ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


नीलम की शादी करीब पांच वर्ष पहले विक्की कश्यप से हुई थी। रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विक्की घर से चला गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद वापस आने पर उसने नीलम को कमरे में फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी होते पड़ोसी जुट गए। विक्की के पिता रामधुन, मां और भाई हिमाचल में मजदूरी करते हैं। इस कारण घर पर विक्की, नीलम और उनका एक साल का बच्चा ही रहते थे। नीलम आठ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुआ समझौता 
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद नीलम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed