{"_id":"6acbcf4116e750ac4e075d9b","slug":"students-showcased-their-talent-through-innovative-entrepreneurship-models-balrampur-news-c-99-1-brp1010-156198-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उद्यमिता के नवाचारी मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उद्यमिता के नवाचारी मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।-स्रोत
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प माह के तहत जिलास्तरीय सेमिनार एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उद्यमशीलता और नवाचार का दम दिखाया। आर्थिक उद्यमिता एवं नवाचार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने अपने नवाचार व प्रोजेक्ट के माध्यम से स्थानीय चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान सुझाए। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम ने स्ट्रीट बाइट, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज ने मिट्टी से ठंडक और अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर ने पारंपरिक हस्तशिल्प को रोजगार से जोड़ने का मॉडल प्रस्तुत किया। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने धार्मिक स्थलों के फूलों के उपयोग पर पुष्पा पुनर्जन्म परियोजना रखी। घुघुलपुर पॉलीटेक्निक ने ऑयलसेतु, डीएवी इंटर कॉलेज ने गतिज ऊर्जा से बिजली उत्पादन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला ने खेत अवशेष बैंक और इको-धन एवं वेस्ट टू वेल्थ तथा जीकेवाई पॉलीटेक्निक ने नेचर केयर मॉडल प्रस्तुत किया। एमपीपी इंटर कॉलेज, एमएलके महाविद्यालय और बसंत लाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी तकनीक, नवाचार और विद्यार्थी मार्गदर्शन से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। अंतर-महाविद्यालयीय वर्ग में एमपीपी इंटर कॉलेज ने पहला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला ने दूसरा और बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय स्तर पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजकीय पॉलीटेक्निक घुघुलपुर दूसरे और जीकेवाई पॉलीटेक्निक कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल ऑफ कॉमर्स के मुख्य समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सह-समन्वयक अनिमा तिवारी, आविष्कार फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपुल कुमार, रोहित साहू, देवव्रत, आयुष सिंह, अरुण कुमार सोनी, वरुण कुमार सिंह, रजत सिंह और आराधना मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि नवाचार और स्वरोजगार के ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक बनेंगे।