फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Private lineman injured after electricity pole collapses in Bahraich dies due to lack of medical treatment

बहराइच: बिजली का खंभा गिरने से निजी लाइनमैन घायल, इलाज न मिलने से मौत; शव धान के खेत में फेंककर भाग गए साथी

Sat, 10 Oct 2026 07:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

बहराइच में बिजली का खंभा गिरने से निजी लाइनमैन घायल हो गया। समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गए। साथी उसका शव धान के खेत में फेंककर भाग गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Private lineman injured after electricity pole collapses in Bahraich dies due to lack of medical treatment
बिलखते परिजन, रामतेज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में विद्युत पोल टूटकर गिर गया। हादसे में निजी लाइनमैन की मौत हो गई। आरोप है कि उसे समय पर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। मौत के बाद भौंरी गांव के पास धान के खेत में शव फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिला तो मामला सामने आया। मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बौंडी थाना के घूरदेवी गांव निवासी रामतेज (35) बिजली कर्मियों के साथ निजी लाइनमैन के रूप में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव निवासी शिवपूजन उन्हें अपने साथ बुलाकर ले गया था। देर शाम तक रामतेज घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चला। शनिवार सुबह भौंरी गांव के पास धान के खेत में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रामतेज के साथ हुई घटना की जानकारी जुटानी शुरू की। पूछताछ में पता चला कि कुछ लोग उन्हें फखरपुर क्षेत्र के बसहिया गांव ले गए थे। वहां विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ने के दौरान खंभा टूटकर गिर गया। इससे रामतेज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद शिवपूजन उन्हें घायल अवस्था में वजीरगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर कहीं और चला गया। आरोप है कि रामतेज की मौत होने के बाद शव भौंरी गांव के पास धान के खेत में फेंक दिया गया।


मृतक की भाभी सुंदरी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ महसी पवन कुमार और थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed