{"_id":"6ab618d63c1ff91cfc0215d3","slug":"theft-at-jewellery-shop-after-breaking-shutter-police-and-forensic-team-engaged-in-investigation-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में चोरों का दुस्साहस: ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में चोरों का दुस्साहस: ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
Fri, 25 Sep 2026 12:16 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:16 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।
विज्ञापन
ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया-लखनऊ रोड स्थित ओम ज्वेलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों के आभूषण चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान मालिक को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक पवन गुप्ता ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौजूद रही। थाना निजामाबाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। ज्वेलर्स संचालक पवन गुप्ता ने बताया कि दुकान से आभूषण चोरी हुए हैं। हालांकि, अभी तक चोरी हुए आभूषणों की संख्या और उनके मूल्य का स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। पुलिस टीम दुकान और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के संबंध में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि घटना की जांच की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।