फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temple and Ambedkar site identified; preparations underway to remove encroachments.

Azamgarh News: मंदिर, आंबेडकर स्थल चिह्नित, अतिक्रमण हटाने की तैयारी

Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Temple and Ambedkar site identified; preparations underway to remove encroachments.
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर शुक्रवार को बरदह बाजार में एनएचआई की तीन सदस्यीय टीम ने हाईवे की निर्धारित सीमा की नाप-जोख की। सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर, डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल और नाली की भी पैमाइश कर सीमा चिह्नित की गई।
विज्ञापन

टीम के अचानक पहुंचने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। एनएचआई कर्मचारी प्रवीण शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने हाईवे के दोनों ओर नापी की। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण का सीमांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर और प्रतिमा स्थल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जरूरत के अनुसार दोनों स्थलों को अन्यत्र स्थापित करने पर निर्णय होगा। सीमांकन के बाद हाईवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, छतरपुर में निर्माण सामग्री रखने के लिए प्लांट तैयार किया जा रहा है। सरायमोहन बाईपास और जिवली-मोहम्मदपुर मार्ग पर भी सड़क सुधार कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed