फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Temporary temple at Ram Mandir site ready work on 11-meter-high commemorative pillar also completed

राम मंदिर: रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर को मिलेगा नया रूप, अतीत की यादें रहेंगी हमेशा सुरक्षित

Sun, 13 Sep 2026 07:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 13 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

राम मंदिर में अस्थायी मंदिर बनकर तैयार है। इसके 11 मीटर ऊंचे स्मारक स्तंभ का भी काम पूरा हो गया है।  15 अक्तूबर तक मध्वाचार्य द्वार भी तैयार हो जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Temporary temple at Ram Mandir site ready work on 11-meter-high commemorative pillar also completed
राम मंदिर: अस्थायी मंदिर बनकर तैयार - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण के साथ अब रामजन्मभूमि परिसर में अतीत की स्मृतियों को स्थायी धरोहर के रूप में सहेजने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर परिसर में रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग का काम शेष है। इस स्थान पर वर्षों तक टाट के मंदिर में विराजमान रहे रामलला की गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को परिसर में निर्माणाधीन 11 मीटर ऊंचे स्मारक स्तंभ का भी निरीक्षण किया। हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में बनाए जा रहे इस स्तंभ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन

अधिकारियों से जानकारी ली गई

मिश्र ने स्तंभ के निर्माण की गुणवत्ता और अंतिम चरण के कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का गहन निरीक्षण किया। मंदिर के स्वरूप, फिनिशिंग और यहां संरक्षित की जाने वाली ऐतिहासिक स्मृतियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद नृपेंद्र मिश्र ने श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की। दो दिनों के अयोध्या प्रवास के दौरान 14 और 15 सितंबर को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठकें होंगी। 15 सितंबर की बैठक में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र भी शामिल होंगे।

मध्वाचार्य द्वार का 70 फीसदी काम पूरा

निर्माण समिति चेयरमैन ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने विकसित हो रहे मध्वाचार्य प्रवेश द्वार की प्रगति भी देखी। द्वार का करीब 70 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसियों के मुताबिक इसे 15 अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 



निरीक्षण के बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में राम मंदिर के मुख्य इंजीनियर जगदीश आफले सहित अन्य शामिल रहे। नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट कार्यालय व ऑडिटोरियम के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed