{"_id":"6aa6530d38cc06bbf6001064","slug":"laborer-died-of-snakebite-in-ayodhya-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सांप के डसने से मजदूर की मौत, धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सांप के डसने से मजदूर की मौत, धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय डसा
Sun, 13 Sep 2026 01:09 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:09 PM IST
सार
अयोध्या में सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय सांप ने उसे डस लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांप डसने से युवक की मौत। (प्रतीकात्मक)
विस्तार
यूपी के अयोध्या में रविवार सुबह सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। वह खेत सिंचाई के लिए पाइप बिछा रहा था। इसी समय सांप ने डस लिया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना तारुन थाना क्षेत्र के बरांव मजरे दलहवा गांव की है। यहां के निवासी मनोज कुमार निषाद (40) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मनोज सुबह धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप फैला रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। उन्हें आनन-फानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मंडलीय चिकित्सालय, दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दर्शन नगर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दर्शन नगर चौकी के दरोगा नीरज चौरासिया ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मनोज मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है।
विज्ञापन