{"_id":"6aa99c6d5d362bfb420d488d","slug":"construction-of-ram-mandir-complete-outstanding-bills-to-be-scrutinized-before-payment-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158787-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर का निर्माण पूरा,भुगतान से पहले बकाया बिलों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर का निर्माण पूरा,भुगतान से पहले बकाया बिलों की होगी जांच
Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रस्ट की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर के मुख्य निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माण कंपनियों के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी है। एलएंडटी, टाटा समेत निर्माण में जुटी अन्य कंपनियों के अंतिम बिलों का भुगतान करने से पहले उनकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसके लिए करीब 60 से 70 फीसदी अंतिम बिलों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का फैसला लिया गया है। भुगतान की यह प्रक्रिया ऑडिट पूरा होने के बाद ही आगे बढ़ेगी।
राम मंदिर निर्माण समिति की लगातार दो दिन हुई बैठकों में अंतिम भुगतान के साथ मंदिर और उससे जुड़े निर्माण की दीर्घकालिक गुणवत्ता को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से निर्माण कंपनियों को उनके कार्य के आधार पर भुगतान किया जाता रहा है। अब मुख्य निर्माण पूरा होने के बाद शेष अंतिम बिलों का निपटारा किया जा रहा है।
ईआईएल करेगी बिलों की जांच
अंतिम भुगतान में पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को थर्ड पार्टी ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनियों के अंतिम बिलों का उनके स्वीकृत ऑर्डर, किए गए कार्य और भुगतान दावों के अनुरूप परीक्षण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को करीब दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
गुणवत्ता पर भी रहेगी कंपनियों की जवाबदेही
निर्माण समिति ने भविष्य में किसी तरह की तकनीकी समस्या सामने आने पर कंपनियों की जवाबदेही तय करने के लिए बैंक गारंटी लेने का भी निर्णय किया है। प्रत्येक निर्माण कंपनी से बैंक गारंटी ली जाएगी। इसकी राशि, कटौती और शर्तों को लेकर समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसका मकसद यह है कि मंदिर और उससे जुड़े निर्माण की गुणवत्ता आने वाले वर्षों तक बनी रहे और जरूरत पड़ने पर संबंधित कंपनी से जवाबदेही तय की जा सके। नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, अब मंदिर निर्माण के बाद अगला बड़ा फोकस अंतिम भुगतान और निर्माण की दीर्घकालिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ राम कथा संग्रहालय को आधुनिक तकनीक से विकसित करने पर है।
राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरियां
राम कथा संग्रहालय परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण जारी है, हालांकि काम की रफ्तार फिलहाल धीमी है। इसके जनवरी-फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। संग्रहालय में 20 गैलरियां विकसित की जा रही हैं। इनके विषय और स्टोरी लाइन तय हो चुकी है। संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। अब इन गैलरियों में आधुनिक तकनीक के जरिये वीडियो और अन्य डिजिटल प्रस्तुतियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए 10 अक्तूबर तक टेंडर जारी करने और अक्तूबर के अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद कंटेंट तैयार करने का काम शुरू होगा, जिसे करीब छह महीने में पूरा करने की योजना है।
हनुमान गैलरी तैयार, आंदोलन का 500 साल का इतिहास भी दिखेगा
संग्रहालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से तैयार हनुमान जी पर आधारित गैलरी बनकर तैयार हो चुकी है। वहीं एक अन्य गैलरी में राम मंदिर आंदोलन के करीब 500 वर्षों के इतिहास और उससे जुड़ी लंबी कानूनी लड़ाई को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और न्यायालय की भूमिका को भी सामने लाया जाएगा। पुरातात्विक अवशेष भी संग्रहालय का हिस्सा होंगे।