{"_id":"6aea39a7e20071919f0f2d4a","slug":"a-folk-art-form-of-awadh-will-be-depicted-using-70000-earthen-lamps-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162364-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 70 हजार दीयों से उकेरी जाएगी अवध की लोककला चौक पूर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 70 हजार दीयों से उकेरी जाएगी अवध की लोककला चौक पूर्णा
Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर की जा रही तैयारियां।
अयोध्या। दीपोत्सव में इस बार दीपों के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक लोककला को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। 70 हजार से अधिक दीयों से चौक पूर्णा की विशाल आकृति तैयार की जाएगी। 78 गुणा 78 फीट क्षेत्र में बनने वाली इस कलाकृति में कमल पुष्प, कलश, स्वास्तिक समेत कई पारंपरिक शुभ चिह्न उकेरे जाएंगे।
अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग की छात्राएं विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता द्विवेदी के निर्देशन में इसे तैयार करेंगी। इसके लिए मिट्टी के दीयों को विशेष डिजाइन के अनुसार सजाया जाएगा।
चौक पूर्णा की खासियत इसकी पारंपरिक बनावट और शुभ प्रतीकों का संयोजन है। आमतौर पर घरों के आंगन में शुभ अवसरों पर बनाई जाने वाली इस आकृति को पहली बार पिछले वर्ष दीपोत्सव में शामिल किया गया था। 2025 में करीब 80 हजार दीयों से इसकी विशाल आकृति बनाई गई थी। इस बार 70 हजार से अधिक दीयों से इसे तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
आज से घाटों पर दीये बिछाने का काम शुरू
दीपोत्सव के लिए सरयू के 56 घाटों पर बुधवार से दीये बिछाने का काम शुरू होगा। इसके लिए 35 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को मंगलवार को पास, टोपी और टी-शर्ट उपलब्ध करा दिए गए हैं। पहले दिन सभी स्वयंसेवकों को एक साथ नहीं बुलाया गया है। अलग-अलग चरणों में उन्हें घाटों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्वयंसेवक निर्धारित स्थानों पर तय क्रम में दीये सजाएंगे। घाटों पर दीये लगभग पहुंच चुके हैं।