{"_id":"6ae7ac991f6fa43813022065","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-family-left-devastated-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-176967-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुलामपुर के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान नानक सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धारंगपुर, जिला संभल के रहने वाले थे। नानक सिंह पिछले करीब बीस वर्षों से अपनी ससुराल गुलामपुर में ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी ससुराल में कोई साला नहीं है। शुरुआती जांच और ग्रामीणों के बयानों से यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से नशे के आदी हो चुके थे।
रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने उनका शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता और उनके एक बेटा और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।