फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP District Secretary Pawan Yadav shot dead in Prayagraj

प्रयागराज में शूटआउट: सपा नेता पवन यादव की हत्या, पीठ में मारी गोली; कैफे के बाहर घात लगाए बैठे थे तीन कातिल

Tue, 15 Sep 2026 08:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

वाारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकले। हंडिया थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
SP District Secretary Pawan Yadav shot dead in Prayagraj
सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में हुई। गोली पवन की पीठ में लगी। गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सरेराह हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

सपा के जिला सचिव थे पवन यादव
हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। उनकी मां धनराजी देवी भी गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। जबकि पवन यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी और बेटा प्रिंस है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर आए थे तीन बदमाश
करीब दो घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे बजे वह कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे। जैसे ही बैठने लगे तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर बनाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को हंडिया कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वारदात के बाद वाराणसी की ओर भागे बदमाश
वाारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकले। हंडिया थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पवन का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू
वारदात के बाद पुलिस ने मृतक पवन यादव का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल में दर्ज कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य जानकारियों को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले पवन यादव की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। साथ ही पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में रहे लोगों की भी जानकारी जुटाई रही है। साथ ही पता लगा रही है कि उनका किसी व्यक्ति से धमकी या विवाद तो नहीं था।

पुराना विवाद आ रहा सामने
पवन यादव की हत्या के पीछे पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। मृतक के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर पुलिस विवाद से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed