{"_id":"6ad20825c29e9161e90b8cf6","slug":"up-deputy-cm-brajesh-pathak-aligarh-visit-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल आ रहे अलीगढ़, 100 मिनट तक रहेंगे शहर में, यह है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल आ रहे अलीगढ़, 100 मिनट तक रहेंगे शहर में, यह है पूरा कार्यक्रम
Fri, 16 Oct 2026 04:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:49 PM IST
सार
डिप्टी सीएम के शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करने और संबोधन करना एमएलसी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 17 अक्तूबर को अलीगढ़ का दौरा करेंगे। वे वायुमार्ग से अपराह्न 12:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह मलखान सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। यहां वे दोपहर 01:05 बजे से व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल संगीता देवी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अपराह्न 01:30 बजे से डीएस डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे 02:10 बजे अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल और शहर में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। डिप्टी सीएम के शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करने और संबोधन करना एमएलसी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन