एमएलसी चुनाव: आगरा में अलीगढ़-हाथरस जनपद की मतगणना जारी, पहले राउंड से आगे-पीछे का खेल शुरू
आगरा के यमुनापार स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना शुरू हो गई है। शिक्षक व स्नातक के प्रत्याशी वहां डटे हुए हैं। सभी में मतगणना धुक-धुक बनी हुई है। उनके समर्थक मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।
विस्तार
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को अलीगढ़ और हाथरस जनपद में मतदान हुआ। अलीगढ़ में शिक्षक सीट पर 52.61 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 47.49 प्रतिशत वोट पड़े हैं। हाथरस में शिक्षक सीट पर 62.16 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 46.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
आगरा के यमुनापार स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना शुरू हो गई है। शिक्षक व स्नातक के प्रत्याशी वहां डटे हुए हैं। सभी में मतगणना धुक-धुक बनी हुई है। उनके समर्थक मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं।
मतगणना की इस प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी के शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने प्रशासनिक अमले और सत्तारूढ़ दल पर बड़ा हमला बोला है। अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है। माना जा रहा है कुछ ही देर में पहला रुझान जारी कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
पहले राउंड की मतगणना पूरी
आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अभी लगभग एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
एमएलसी चुनाव 2026 मतगणना
आगरा खंड में दो सीटों पर हुआ चुनाव
- स्नातक
- शिक्षक
प्रत्याशी
- आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
- आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा
स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी
समाजवादी पार्टी
स्नातक: शशांक यादव
शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल
प्रत्याशी मैदान में
- शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
- स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी