फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: भराड़ीसैंण में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, नेता प्रतिपक्ष से मिले सीएम धामी

Tue, 27 Oct 2026 10:31 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 27 Oct 2026 10:31 AM IST
खास बातें

Uttarakhand Vidhan Sabha satra 2026 Live updates in hindi: चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं के बीच आज मंगलवार से सरकार सियासी अखाड़े में उतरेगी। विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया है, वहीं सरकार भी वज्र रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इस सरकार का आखिरी कार्यकाल होने के नाते सीएम पुष्कर सिंह धामी इस अखाड़े में बड़ी घोषणा कर ढाई दांव (सबसे मशहूर दांव) भी चल सकते हैं। उत्तराखंड विधानसभा सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session 2026 Live Dhami Government to Present Supplementary Budget, Opposition Protest
विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात - फोटो : सूचना

लाइव अपडेट

10:25 AM, 27-Oct-2026

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि - फोटो : उत्तराखंड विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचने पर विधायकों और अन्य लोगों ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं को याद किया।

10:24 AM, 27-Oct-2026

विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी और अन्य संगठनों की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सत्र स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई है और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की है।

विज्ञापन
10:24 AM, 27-Oct-2026

विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात

सीएम ने की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात - फोटो : सूचना

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। 

10:21 AM, 27-Oct-2026

दिवालीखाल बैरियर पर भारी पुलिस बल तैनात

दो दिवसीय विधानसभा सत्र को देखते हुए दिवालीखाल बैरियर पर नागरिक पुलिस, पीएसी, आंसू गैस दस्ते और दमकल वाहनों की तैनाती की गई है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की है, ताकि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया जा सके। यहां तैनात पुलिसकर्मियों की आवश्यक ब्रीफिंग भी पूरी कर ली गई है।

दिवालीखाल के प्रभारी एसपी परमोड कुमार ने बताया कि सभी को कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

10:16 AM, 27-Oct-2026

विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात

सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात - फोटो : ANI
दो दिवसीय विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके कक्ष में मुलाकात की।

 
09:59 AM, 27-Oct-2026

सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

भोजनावकाश के बाद सरकार की ओर से सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। पहले दिन प्रश्नकाल न होने से सदन में हंगामे के आसार कम हैं। लेकिन विपक्ष ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महंगाई व अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 27-Oct-2026

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: भराड़ीसैंण में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, नेता प्रतिपक्ष से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का अंतिम सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय एजेंडे के अनुसार पहले दिन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार सात हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र कराने को प्राथमिकता दी है। इससे पहले फरवरी माह में बजट सत्र भी गैरसैंण में हुआ था और सबसे अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था। चुनावी वर्ष में अंतिम सत्र भी धामी सरकार ने गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है। हालांकि इस बार सत्र की अवधि दो दिन तय की गई है।

विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है है। सरकार के साथ ही विपक्ष भी गैरसैंण पहुंच चुका है। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें पक्ष व विपक्ष के सदस्य अपने स्मरण साझा कर उन्हें याद करेंगे। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed