{"_id":"6ace6654fd7142f82a074cad","slug":"sgst-raid-at-braj-bhog-mishtan-bhandar-in-agra-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में ब्रज भोग मिष्ठान भंडार पर छापा: तीन ठिकानों पर एसजीएसटी टीम खंगाल रही दस्तावेज, कर चोरी का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में ब्रज भोग मिष्ठान भंडार पर छापा: तीन ठिकानों पर एसजीएसटी टीम खंगाल रही दस्तावेज, कर चोरी का शक
Tue, 13 Oct 2026 10:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:41 PM IST
सार
आगरा में प्रमुख मिठाई कारोबारी ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के ठिकानों पर एसजीएसटी की टीम ने छापेमारी की। कर चोरी के शक में की गई इस कार्रवाई में टीम देररात तक दस्तावेज खंगालती रही।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कर चोरी के शक में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मिठाई विक्रेता ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के तीन ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की। दोपहर दो बजे शुरू हुई यह कार्रवाई रात 11 बजे तक जारी रही। विभाग को प्रतिष्ठान द्वारा बिना बिल माल बेचने और टर्नओवर कम दिखाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
एसजीएसटी की तीन टीमों में शामिल 27 अधिकारियों ने मिष्ठान कारोबारी के प्रतिष्ठान की मोती कटरा और जयपुर हाउस ब्रांच के साथ-साथ लोहामंडी स्थित निर्माण इकाई पर एक साथ दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि मोती कटरा स्थित ब्रांच से ग्राहकों को पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि मिठाई विक्रेता द्वारा अपने अभिलेखों में कच्चे माल की खरीद तो अधिक दिखाई गई है, लेकिन उसके अनुपात में तैयार माल की बिक्री काफी कम दर्शाई जा रही थी।
रात तक जांच जारी है। प्रतिष्ठान में मौजूद स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों को कब्जे में लेकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही सर्वे की वास्तविक स्थिति बताएंगे। -अंजनी अग्रवाल, अपर आयुक्त ग्रेड -2, एसजीएसटी आगरा