{"_id":"6acc4181465a47d1ad0d16ce","slug":"agra-bjp-rift-mp-and-mla-supporters-clash-cross-firs-registered-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में कलह: सांसद-विधायक समर्थकों में टकराव, सड़क पर आई गुटबाजी; क्रॉस FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में कलह: सांसद-विधायक समर्थकों में टकराव, सड़क पर आई गुटबाजी; क्रॉस FIR हुई दर्ज
Mon, 12 Oct 2026 07:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:40 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में कालिंदी प्लाजा के पास वाहन टच होने के विवाद में भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जिन पर पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
रामप्रताप सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा सांसद बनने के बाद सोशल मीडिया तक सीमित एत्मादपुर की क्षेत्रीय गुटबाजी और सियासी अदावत जमीन पर उतरने लगी है। शनिवार को ट्रांस यमुना क्षेत्र में 100 फुटा रोड स्थित कालिंदी प्लाजा के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
कहने को वाहन टच होने का विवाद बताया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में यह टकराव सोशल मीडिया पर परोक्ष रूप से सांसद रामप्रताप और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के बारे में की गई बयानबाजी की प्रतिक्रिया में हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिवा स्टेट कॉलोनी, कालिंदी विहार निवासी लोकेंद्र सिंह सिकरवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह लायर्स कॉलोनी से लौट रहे थे। उसी दौरान कालिंदी प्लाजा के पास सौरभ ठाकुर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिले और उन्होंने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी गाड़ी का पीछा भी किया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रकाश नगर निवासी सौरभ ठाकुर ने अपनी क्रॉस तहरीर में आरोप लगाया कि कालिंदी विहार जाते समय जाम के दौरान उनकी गाड़ी लोकेंद्र की कार से टच हो गई थी, जिस पर लोकेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सौरभ ने लोकेंद्र पर वसूली करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्राप्त तहरीरों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।