फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to Check Home Electrical Wiring Before Monsoon to Avoid Electric Shock Risks

जानना जरूरी: मानसून से पहले ऐसे चेक करें घर की वायरिंग ठीक है या नहीं, बारसात में लग सकता है करंट

Sun, 07 Jun 2026 02:25 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

Essential Electrical Wiring Tips For Your House: मानसून के दौरान बिजली से जुड़े हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस कारण बारिश शुरू होने से पहले घर की वायरिंग की जांच करना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
How to Check Home Electrical Wiring Before Monsoon to Avoid Electric Shock Risks
Electrical Wiring - फोटो : AI Generated

विस्तार

Electrical Wiring Problem And Solutions: मानसून का मौसम गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, इसके साथ बिजली से जुड़े खतरे भी काफी बढ़ जाते हैं। बारिश के दौरान नमी और पानी के संपर्क में आने से घरों की पुरानी या खराब वायरिंग दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस कारण मानसून शुरू होने से पहले घर की इलेक्ट्रिकल वायरिंग, स्विच बोर्ड और अर्थिंग सिस्टम की जांच करना काफी जरूरी है।

विज्ञापन

घर के वायरिंग की जांच क्यों जरूरी है?

  • आपको सबसे पहले घर के सभी स्विच बोर्ड, प्लग और खुले तारों की जांच करनी चाहिए।
  • अगर किसी जगह तारों की प्लास्टिक कोटिंग फटी हुई दिखाई दे रही है या स्विच बोर्ड ढीले हो गए हैं, तो इस स्थिति में उन्हें तुरंत बदलना जरूरी है।
  • विज्ञापन
  • अगर किसी स्विच को छूने पर हल्का करंट महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत इलेक्ट्रिशियन से बुलाकर इसको ठीक कराना चाहिए।

मानसून से पहले घर की अर्थिंग की जांच क्यों कराएं?

  • घर की अर्थिंग की भी मानसून से पहले जांच करनी जरूरी है।
  • खराब अर्थिंग की वजह से बिजली का अतिरिक्त प्रवाह सुरक्षित रूप से जमीन तक नहीं पहुंच पाता।
  • इस कारण करंट लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • इस कारण आपको बरसात से पहले अर्थिंग की टेस्टिंग करा लेनी चाहिए।

बिजली के मीटर बॉक्स और डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड की जांच कैसे करें?

  • इन सब के अलावा आपको बिजली के मीटर बॉक्स और डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड को भी ध्यान से देखना चाहिए।
  • अगर इनमें जंग, नमी या पानी के निशान दिखाई दे रहे हैं, तो इनको तुरंत ठीक कराना जरूरी है।
  • जरूरत पड़ने पर आप आधुनिक और सुरक्षित वायरिंग सिस्टम को भी घर में लगवा सकते हैं।
  • ये काफी सुरक्षित रहेगा।

मानसून में बिजली से सुरक्षा के लिए क्या करें?

  • आपको मानसून शुरू होने से पहले एक विश्वसनीय इलेक्ट्रिशियन से पूरे घर की वायरिंग की जांच करानी चाहिए।
  • थोड़ी सी सतर्कता और समय पर की गई जांच आपके परिवार को बारिश के मौसम में बिजली से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed