नहाते समय खासकर गर्म पानी का इस्तेमाल करने पर बाथरूम के अंदर की हवा में नमी बढ़ जाती है। पानी गर्म होने की वजह से भाप बनती है और पूरे बाथरूम में फैल जाती है। अब जब यही गर्म और नमी वाली हवा ठंडे शीशे के संपर्क में आती है तो भाप पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदलने लगती है। ये बूंदें शीशे की सतह पर जम जाती हैं और शीशा धुंधला दिखाई देने लगता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
गर्म पानी से नहाते ही शीशे पर जम जाती है धुंध?
- फोटो : Freepik
ठंडा शीशा भाप को जल्दी जमा करता है
बाथरूम का शीशा आमतौर पर कमरे की हवा से ठंडा रहता है। इसलिए गर्म भाप के संपर्क में आते ही उस पर नमी जमने लगती है। जितना ज्यादा गर्म पानी और भाप होगी, शीशे पर धुंध भी उतनी ज्यादा दिखाई दे सकती है। सर्दियों में यह परेशानी और ज्यादा नजर आ सकती है क्योंकि शीशे और बाथरूम की सतहें ज्यादा ठंडी होती हैं।
3 of 5
गर्म पानी से नहाते ही शीशे पर जम जाती है धुंध?
- फोटो : AI
बाथरूम में हवा का रास्ता बंद हो तो धुंध देर तक रहती है
अगर बाथरूम में खिड़की नहीं है या एग्जॉस्ट फैन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो अंदर की नमी जल्दी बाहर नहीं निकलती। ऐसे में शीशे पर जमा पानी की बूंदें भी लंबे समय तक बनी रह सकती हैं। नहाने के बाद दरवाजा या खिड़की थोड़ी देर खुली रखने और एग्जॉस्ट फैन चलाने से बाथरूम की नमी बाहर निकलने में मदद मिलती है।
4 of 5
गर्म पानी से नहाते ही शीशे पर जम जाती है धुंध?
- फोटो : instagram
शीशे पर गंदगी हो तो धुंध और ज्यादा दिख सकती है
अगर शीशे पर साबुन, तेल या धूल की हल्की परत जमा है तो पानी की बूंदें उस पर आसानी से टिक सकती हैं। इससे शीशा और ज्यादा धुंधला नजर आ सकता है। इसलिए सिर्फ नहाने के बाद शीशा पोंछना ही जरूरी नहीं है। समय-समय पर शीशे को अच्छी तरह साफ करना भी जरूरी है।
5 of 5
गर्म पानी से नहाते ही शीशे पर जम जाती है धुंध?
- फोटो : freepik
धुंध जल्दी हटानी है तो क्या करें?
नहाने के बाद बाथरूम में हवा का रास्ता खुला रखें। शीशे पर जमा नमी को मुलायम सूखे कपड़े या साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछ सकते हैं। शीशे को जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती। ध्यान रखें कि शीशे पर लगातार पानी जमा रहने से सफेद दाग भी पड़ सकते हैं। इसलिए नहाने के बाद थोड़ी देर शीशे को सूखा रखना उसकी चमक बनाए रखने में मदद करता है।
रात में घर से आती है खट-खट की आवाज? भूत नहीं, ये 5 चीजें हो सकती हैं जिम्मेदार
साफ कांच के गिलास में भी क्यों आती है बासी गंध? कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे