{"_id":"6ac2118bc0b9e9429d012484","slug":"india-vs-brazil-ancelotti-praises-india-s-organisation-as-khalid-jamil-calls-for-more-big-matches-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: क्या 0-4 की हार में भी भारत ने जीता ब्राजील का दिल? एंसेलोटी-जमील ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: क्या 0-4 की हार में भी भारत ने जीता ब्राजील का दिल? एंसेलोटी-जमील ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत
Sun, 04 Oct 2026 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:13 PM IST
सार
ब्राजील ने कोलकाता में भारत को 4-0 से हराया, लेकिन मुकाबले के बाद दोनों टीमों के कोच ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। कार्लो एंसेलोटी ने भारत की रक्षात्मक व्यवस्था और जवाबी हमलों को सराहा, जबकि खालिद जमील ने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबले जितने अधिक मिलेंगे, टीम उतनी बेहतर होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ब्राजील
- फोटो : PTI
विस्तार
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के सामने भारत के लिए मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण था। फीफा रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद ब्राजील ने 138वें स्थान की भारतीय टीम को 4-0 से हराया, लेकिन भारतीय टीम ने शुरुआती 25 मिनट में मजबूत प्रतिरोध दिखाया। 28वें मिनट में ब्राजील के एस्तेवाओ ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दक्षिण अमेरिकी टीम ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली और चार गोल के साथ जीत दर्ज की। हालांकि, ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने हार के बावजूद भारतीय टीम के प्रयासों की तारीफ की।
विज्ञापन
भारत बनाम ब्राजील
- फोटो : PTI
'उन्होंने अपना खेल खेलने की कोशिश की'
एंसेलोटी ने भारत की रक्षात्मक व्यवस्था और जवाबी हमलों को सराहा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपना खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने बचाव किया, वे व्यवस्थित थे और उन्होंने जवाबी हमले करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा खेल खेला। हमें पहला गोल करने में मुश्किल हुई, लेकिन एस्तेवाओ के गोल से बढ़त लेने के बाद हमें मैच को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के अधिक मौके मिले।'
आंकड़ों में ब्राजील आगे, फिर भी भारत ने दी चुनौती
मुकाबले में ब्राजील का दबदबा आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। उसके पास 65.8 प्रतिशत समय गेंद रही, जबकि भारत का कब्जा 34.2 प्रतिशत था। ब्राजील ने गोल के लिए 20 प्रयास किए, जिनमें सात निशाने पर रहे। भारत ने नौ प्रयास किए और तीन निशाने पर थे। ब्राजील ने भारतीय बॉक्स के अंदर 29 ‘अटैकिंग टच’ किए, जबकि भारत के 12 रहे। अंतिम तिहाई में ब्राजील ने 156 सफल पास किए, जबकि भारत के 29 पास ही सफल रहे। ब्राजील ने कुल 652 पास में 90.3 प्रतिशत सटीकता हासिल की, जबकि भारत ने 330 पास में 83.6 प्रतिशत सटीकता दर्ज की। भारत ने 23 क्लियरेंस और छह टैकल किए, जबकि ब्राजील ने 14 क्लियरेंस और 13 टैकल किए।

'यह अच्छा अनुभव था'
एंसेलोटी के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत तक सीमित नहीं था। वह युवा खिलाड़ियों को परखने के नजरिए से भी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा अनुभव था। हमने कुछ खिलाड़ियों को खेलने का समय दिया जो उनके लिए अच्छा परीक्षण रहा। मुझे लगता है कि यह अच्छा और मनोरंजक मैच था, जिसमें काफी तीव्रता थी। भारत ने अपना काम किया और बचाव तथा जवाबी हमले के जरिए मुकाबला करने की कोशिश की।'
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक परीक्षण था। अब हमारे लिए युवा खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनने का मौका देने का समय है, जिससे कि वे टीम को जान सकें और हम यह जान सकें कि भविष्य में उनमें राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की गुणवत्ता है या नहीं। इसलिए यह अच्छा परीक्षण था।'

जमील बोले- बड़े मुकाबले जितने ज्यादा, टीम उतनी बेहतर
भारत के मुख्य कोच खालिद जमील ने भी ब्राजील जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने को सीखने का मौका माना। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से उनका स्तर बेहद ऊंचा है। उनके कोच भी अच्छे हैं और उनके पास अलग-अलग क्लबों के लिए खेल चुके खिलाड़ी हैं।' उन्होंने कहा, 'उनका सामना करना और उन्हें रोकना बहुत मुश्किल है। यह आसान काम नहीं है। ऐसा एक दिन में नहीं होता इसमें समय लगता है। दबाव हर जगह होता है। लेकिन हम जितना अधिक खेलेंगे उतना बेहतर होगा।' जमील के मुताबिक ऐसे बड़े मुकाबले भारतीय टीम को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने उरुग्वे के खिलाफ अगले मैच को लेकर कहा, 'अगला मैच भी हमारे लिए बहुत अच्छा है, इसलिए हमें इसी तरह आगे बढ़ना होगा।'
जमील ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
हार के बावजूद जमील ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कई सकारात्मक पहलू देखे। उन्होंने खास तौर पर रक्षात्मक और मिडफील्ड प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'महेश और थापा ने रक्षात्मक रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मिडफील्ड में भी वे काफी अच्छे थे। विलियम्स, सहल (अब्दुल समद) और मनवीर ने भी अच्छा खेल दिखाया।' जमील ने कहा, 'मनवीर ने आमने-सामने की स्थिति में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर प्रदर्शन काफी अच्छा था, खासकर विलियम्स का। उसने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। रक्षात्मक रूप से हमें थोड़ा और मजबूत होना होगा।'

पहले गोल ने बदला मैच का रुख
भारत ने शुरुआत में ब्राजील को रोकने में सफलता हासिल की, लेकिन 28वें मिनट में एस्तेवाओ के गोल के बाद मुकाबले की तस्वीर बदल गई। जमील ने माना कि शुरुआती गोल ने भारत पर दबाव बढ़ाया। हालांकि, उन्होंने गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को अकेले जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह गुरप्रीत की वजह से नहीं हुआ। डिफेंडर खिलाड़ी के करीब नहीं पहुंच पाया और वहां से गेंद भी आगे निकल गई। इसलिए कुल मिलाकर यह सभी की गलती थी।'
गुरप्रीत की वापसी के संकेत
उरुग्वे के खिलाफ अगले मुकाबले में गुरप्रीत के खेलने पर जमील ने अंतिम एकादश की पुष्टि नहीं की, लेकिन साफ किया कि अनुभवी गोलकीपर उनकी योजनाओं में है। उन्होंने कहा, 'शायद सोम (कुमार) खेले, शायद एल्बिनो (गोम्स), कोई भी खेल सकता है। यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। लेकिन गुरप्रीत निश्चित रूप से वापसी करेगा।'

'हर मैच में सुधार किया'
एंसेलोटी ने भी अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों में सुधार की बात कही। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया से शुरुआत करने और यहां आने तक उन्होंने हर मैच में सुधार किया। उन्हें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का अवसर मिला।' ब्राजील के कोच ने कोलकाता के दर्शकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, 'हम यहां आकर खुश हैं। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। हम ब्राजील और फुटबॉल से प्यार करने वाले सभी लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ स्तर दिखाना चाहते थे। मुझे उम्मीद है कि उन्होंने इस रात का आनंद लिया होगा।'