फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   dspmu pg admission 2026 first merit list second list ranchi

डीएसपीएमयू एडमिशन 2026: पीजी में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 30 अक्टूबर तक पूरा करें नामांकन

Wed, 28 Oct 2026 01:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर तक अपने संबंधित विभागों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
dspmu pg admission 2026 first merit list second list ranchi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी है। इसमें जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर तक अपने संबंधित विभागों में पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर दाखिला नहीं लेने पर विद्यार्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। विश्वविद्यालय ने पहली चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सूची में अपना नाम जांचने के बाद संबंधित विभाग से संपर्क करें और दाखिले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें।

विज्ञापन

31 अक्टूबर को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय प्रशासन पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। हालांकि, दूसरी सूची जारी करने का फैसला संबंधित पीजी विभागों में बची हुई सीटों पर निर्भर करेगा। पहली सूची के आधार पर दाखिले पूरे होने के बाद जिन विभागों में सीटें खाली रहेंगी, वहां दूसरी चयन सूची के माध्यम से विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पात्रता और निर्धारित शर्तें पूरी करना जरूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेरिट लिस्ट में नाम आने मात्र से दाखिले की पुष्टि नहीं मानी जाएगी। चयन प्रक्रिया निर्धारित मेरिट और पात्रता मानदंडों के आधार पर पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होंगी। इन शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उनका नामांकन अंतिम रूप से सुनिश्चित हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed