फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pisanagan Shivpura Village Husband Wife Die After Falling Into Deep Well

राजस्थान: पत्नी को बचाने कुएं में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत; बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Mon, 12 Oct 2026 06:10 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 06:10 PM IST
सार

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में खेत पर बने गहरे कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पानी लेने के दौरान पत्नी हीरा देवी का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गईं।

विज्ञापन
Pisanagan Shivpura Village Husband Wife Die After Falling Into Deep Well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसांगन थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में खेत पर बने गहरे कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। खेत में स्थित कुएं से पानी लेते समय पत्नी का पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर पड़ी। पत्नी को बचाने के लिए पति ने तुरंत कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों शव पीसांगन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाकर सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


पानी लेने के दौरान हादसा
शिवपुरा निवासी नौरत सिंह और उनकी पत्नी हीरा देवी रविवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करते समय हीरा देवी खेत में मौजूद कुएं पर पानी लेने गईं। कुएं की मुंडेर कच्ची होने के कारण अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरीं। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पास ही खड़े पति नौरत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास में बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी। पानी अत्यधिक गहरा होने की वजह से दोनों ही पानी में डूब गए।
विज्ञापन


देर रात चला रेस्क्यू अभियान
रात ढलने पर जब दोनों अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खेत की तरफ जाकर छानबीन की। खेत पर कोई सुराग न मिलने और अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पीसांगन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी पारुल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू टीम को बुलाया। कंटीली झाड़ियों तथा घने अंधेरे से घिरे कुएं में क्रेन की मदद से बचाव दल के सदस्यों को नीचे उतारा गया। काफी प्रयास के बाद देर रात दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
पुलिस ने दोनों शवों को पीसांगन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। नौरत सिंह और उनकी पत्नी हीरा देवी के तीन बच्चे हैं, जो अपनी नानी के घर रहते हैं। दोनों खेती का काम करते थे और अधिकांश समय खेत पर ही व्यतीत करते थे। इस दुखद हादसे में माता-पिता की मौत से शिवपुरा तथा आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed