{"_id":"6ad9fc9e6d69f8e2870bac51","slug":"if-your-name-is-not-on-the-voter-list-apply-tomorrow-special-camps-will-be-held-in-patiala-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13448-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: वोटर सूची में नाम नहीं तो कल करें आवेदन, पटियाला में लगेंगे विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: वोटर सूची में नाम नहीं तो कल करें आवेदन, पटियाला में लगेंगे विशेष कैंप
विज्ञापन
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सभी पोलिंग बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मतदाता सूची के कार्यों के लिए शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगेंगे। बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। चुनाव कार्यालय ने मतदाताओं से 24 अक्तूबर के कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
ये कैंप पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। 19 अक्तूबर से जिला चुनाव कार्यालयों में सहायता केंद्र भी स्थापित हैं। मतदाता सहायता नंबर 1950 पर कॉल करके भी विवरण जांच सकते हैं। नए वोट के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voter.eci.gov.in पर डिजिटल आवेदन संभव है। ईसीआई नेट मोबाइल एप का भी उपयोग किया जा सकता है।