{"_id":"6aca3b437dea8abd79065a34","slug":"questions-raised-over-mechanical-sweeping-tender-in-ludhiana-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118405-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में मैकेनिकल स्वीपिंग टेंडर पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना में मैकेनिकल स्वीपिंग टेंडर पर उठे सवाल
Sat, 10 Oct 2026 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नगर निगम के मैकेनिकल स्वीपिंग टेंडर ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। इसकी दरों को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पूर्व पार्षद ममता आशु ने इन दरों पर तीखा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में सफाई की दरें इंदौर जैसे स्वच्छ शहरों से कई गुना अधिक हैं। ममता आशु के अनुसार, प्रति किलोमीटर ढाई हजार रुपये की दर से नगर निगम को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने इंदौर और अन्य शहरों की कम लागत का हवाला देते हुए घोटाले की आशंका जताई। आशु ने उस कंपनी को फिर से काम देने पर भी सवाल उठाए जिसे पहले खराब कार्यप्रणाली के कारण हटाया गया था। उन्होंने भूजल स्तर में गिरावट और पानी की बर्बादी पर भी चिंता जताई। ममता आशु ने सभी पार्षदों से इस टेंडर का विरोध करने की अपील की है।